एपीएस न्यूज रिपोर्ट–अनुराग पटेल
लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के बेहजम रोड पर सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोढ़ैय्या में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर एस.आर.एस. इंटरप्राइजेज का शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर एस.आर.एस. इंटरप्राइजेज की एमडी सरला शुक्ला पत्नी स्व साधुराम शुक्ला के द्वारा हवन–पूजन अर्चन व फीता काटकर एवं गुब्बारे छोड़कर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर उमंग शुक्ला, मैनेजर सपना शुक्ला और अनिल शुक्ला एवं राकेश शुक्ला सभासद सिकटिहा के साथ कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोग व कई पत्रकार उपस्थित रहे।कोल्ड प्रेस पद्धति से निकले गए शुद्ध तेल जिसमें तिल, मूंगफली और सरसों के हेल्दी माइल नाम का तेल बनाया जाता है। ये एक लीटर और पांच लीटर की पैकिंग में उपलब्ध हैं, तेल की खासियत यह है कि आप इसे व्रत की अवस्था में और पूजन अर्चना में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जिन उपलक्ष्यों में सरसों के तेल के उपयोग पर पाबंदी लगाई गई है। वहां पर आप इस शुद्ध तेल का उपयोग कर सकते हैं। सरसों का तेल एक लीटर 210 रु में,मूंगफली का तेल एक लीटर 250 रु में, तिल का तेल एक लीटर 260 रु में उपलब्ध है। अगले हफ्ते में अमेजॉन और फ्लिप कार्ट में उपलब्ध हो जाएगा। अभी फिलहाल व्हाट्सएप नंबर 9119625365 या 7307159711 पर ऑर्डर लिए जा रहे हैं। उमंग शुक्ला ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया जैसे देश में शुद्ध तेल खाया जाता है।जहां पूरा देश एक्सपोर्ट पर निर्भर है, और भारत जैसा देश जो कृषि प्रधान देश माना जाता है। हर फसल हमारे देश में पैदा की जाती है। मगर मिलावट खोरी और भ्रष्टाचारी की दीमक लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। यहां पर लोग मिलावटी तेल खा रहे हैं। अच्छी खासी कीमत अदा करने के बाद भी लोग अपने स्वास्थ्य और स्वाद के साथ समझौता कर रहे हैं। इसी को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया से वापस आने पर उमंग शुक्ला ने इस पहल की शुरुआत की है। जिसमें हर भारतीय को शुद्ध और देसी तेल उपलब्ध हो सके। और आने वाले समय में हर भारतीयों को हर खाने वाली चीज शुद्ध और देशी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की कोई बीच में मिलावटी व कमीशनखोरी न हो इसलिए डायरेक्ट कस्टमर से खुद जुड़कर हर एक नागरिक को शुद्ध तेल भेज सकें। यह पहल देश के लिए और आम नागरिकों के लिए खास उपलब्धि है, जो भी व्यक्ति बाजार जाए बगैर शुद्ध और देशी सामग्री घर बैठे मंगवा सकते हैं, और उन्हें बिना मिलावटी के शुद्ध और पौष्टिक सामग्री मिल सकेगी। इसी के साथ खिचड़ी भोज व इस शुभारंभ के आयोजन में आए सभी अतिथियों को शुक्ला परिवार ने धन्यवाद दिया।













