March 26, 2026 9:32 pm

भाकियू (अ) ने किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया

एपीएस न्यूज संवाददाता –रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी।भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियो ने जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु जिला अधिकारी खीरी दुर्गा शक्ति नागपाल को संबोधित कर उप जिलाधिकारी गोला प्रतीक्षा त्रिपाठी को ज्ञापन दिया। जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन ने कहा कि खतौनियों के अंश निर्धारण की बहुत बड़ी समस्या है, ग्राम स्तर पर खतौनियों के अंश निर्धारण को लेकर विवाद एवं भ्रम की स्थिति बनी हुई है, अतः प्रत्येक गांव में राजस्व विभाग द्वारा चौपाल लगाकर मौके पर ही समस्याओं का समाधान कराया जाए।जिले भर में यूरिया की किल्लत को देखते हुए अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को लंबी लाइनों में लगकर खाद लेने के लिए मजबूर ना होना पड़े।जोशन ने कहा कि किसानों का जनरल वैरायटी का गन्ना खेतों में खड़ा है संबंधित गन्ना विभाग द्वारा किसानों को शीघ्र जरनल गन्ना पर्ची उपलब्ध कराई जाए, जिससे किसान समय से अपना गन्ना आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। जिले में नकली डीएपी खाद की बिक्री की शिकायत प्राप्त हो रही हैं, कृषि विभाग द्वारा विशेष टीम गठित कर छापेमारी की जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। किसानों को सिंचाई हेतु पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, ट्यूबल लाइन एवं ग्रामीण घरेलू लाइन को अलग करने का जो कार्य चल रहा है उसमें तेजी लाई जाए ताकि आगामी दिनो में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से हो सके।इस मौके पर जिला महासचिव रेशम सिंह, संगठन मंत्री संजय सिंह, जिला सचिव प्रसन्न दीप सिंह,राहुल वर्मा, तहसील अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें