एपीएस न्यूज– संवाददाता
मोहम्मदी खीरी। स्थानीय रामलीला मैदान में ‘मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम’ (सत्य का साथ) का भव्य आयोजन अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम में मानवता और आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए नारायण साकार हरि की महिमा का गुणगान किया गया। भक्तिमय रहा वातावरण समागम की शुरुआत नारायण साकार हरि के दिव्य वचनों और सुंदर भजनों से हुई।भजनों की मधुर प्रस्तुति ने पूरे पंडाल को भक्तिमय कर दिया।कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने अनुशासित रहकर सत्संग का लाभ उठाया और सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। दूर-दराज से पहुँचे श्रद्धालु इस समागम की विशेष बात यह रही कि इसमें केवल स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि दूर-दूर के जनपदों और क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुँचे। भीषण भीड़ के बावजूद व्यवस्थाएं सुचारू रहीं।भक्तों का मानना है कि ऐसे आयोजनों से मन को शांति मिलती है और समाज में सकारात्मकता का संचार होता है। मानवता का संदेश आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस समागम का मुख्य उद्देश्य “मानव मंगल” और “सद्भावना” है। नारायण साकार हरि के अनुयायियों ने सेवा भाव का परिचय देते हुए आगंतुक भक्तों के लिए जल और अन्य सुविधाओं का भी प्रबंध किया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने विश्व शांति और मानवता के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा, रामनिवास कुशवाहा, विशुन लाल,डॉ मुन्नालाल, धर्मवीर,अनंतराम मास्टर, निलेश, सोनपाल कैलाशचंद, अनिल कुमार, ममता देवी, अजय कुमार, काशीराम, नीरज शर्मा, रामकृष्ण, विमल सहित हजारों की संख्या में सहयोगी मौजूद रहे।













