March 26, 2026 9:31 pm

नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता का भव्य स्वागत, व्यापारियों को दिया भरोसा

एपीएस न्यूज– ब्यूरो रिपोर्ट 

लखीमपुर खीरी। के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने पदभार ग्रहण करने के बाद सर्वप्रथम भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण अभियान में तेजी लाने तथा प्रशिक्षण कार्यशाला के विषय में विस्तार से जानकारी ली।बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष ने सभी जिला पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इसके बाद वे जो करण नाथ मंदिर पहुंचे, जहां उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में भाग लिया।समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि भाजपा सदैव व्यापारियों के हितों के लिए कार्य करती रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां हर कार्यकर्ता देवतुल्य है। वर्षों से संघर्ष कर रहे निचले स्तर के कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान देना उनकी प्राथमिकता रहेगी।इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यापारियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए भाजपा को निरंतर प्रयास करने होंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता इसमें उनका सहयोग करेंगे।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार त्रिवेदी, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, जिला सहकारी फेडरेशन अध्यक्ष अनूप शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह का संचालन समाजसेवी राजीव त्रिवेदी व प्रांजल शुक्ला ने किया।इससे पूर्व भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का जिला पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। कुलभूषण सिंह ने संगठन की गतिविधियों के बारे में उन्हें जानकारी दी। मौके पर बड़ी संख्या में व्यापारी एवं नागरिक मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें