गोला गोकर्णनाथ खीरी। आपको बताते चले की गोला गोकर्ण नाथ कांग्रेस पार्टी के युवा कद्दावर व धाकड़ नेता शुभम अग्निहोत्री को उत्तर प्रदेश कांग्रेस किसान प्रकोष्ट मे प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। शुभम अग्निहोत्री ने अपने पिता स्व. नवनीत अग्निहोत्री के देवलोक गमन के बाद से पारिवारिक राजनीतिक विरासत संभालते हुए अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए कांग्रेस पार्टी का परचम लगातार बुलंद किया तथा आते ही सर्वप्रथम नगर उपाध्यक्ष पद व जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस का पद लगातार 4 वर्ष तक संभाला। इसी बीच उन्हे कई प्रदेश के चुनाव मे पार्टी ने चुनाव प्रभारी का दायित्व भी सौंपा जिसमे उन्होंने अपनी राजनीतिक समझ से बेहतरीन प्रदर्शन किया। ऐसे मे पार्टी नेत्रत्व ने उन्हे प्रदेश सचिव किसान प्रकोष्ट मनोनीत किया और अब लगातार पार्टी में अपने कद को ऊँचा करते हुए अब प्रदेश महासचिव के पद पर आसीन हुए हैं। उन्होंने सर्व प्रथम जिले के पूर्व सांसद उनके पिता तुल्य ज़फ़र अली नकवी व बड़े भाई मोनिस् अली नकवी व प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव का धन्यवाद ज्ञापित किया, की उनके आशीर्वाद से शुभम अग्निहोत्री को लगातार आगे बढ़ते रहने का मौका मिला। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेत्रत्व राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष बृज मौर्या, पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मां, जिला महासचि विपुल गुप्ता, का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा की आप सभी ने उन्हे समय समय पर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया और हमेशा अपना आशीर्वाद बनाये रखा। उन्होंने अपने साथ जुड़े हुए सभी भाईयों जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस सीतापुर नरेंद्र वर्मा, दिलशाद खान, शोऐब् आलम, जुबेर सिद्दीकी, अमित पांडे, मनीष वर्मा, अकीब खान, रियाज़ अहमद मोनू, ऋषि आर्या, उदय वीर यादव, मुश्ताक इदरीसी, आदि का धन्यवाद ज्ञापित किया।
एपीएस न्यूज संवाददाता/रफी अहमद













