श्री शतचंडी महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न 

एपीएस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट 

लखीमपुर खीरी। मितौली क्षेत्र के सुनौरा मिर्जापुर ग्राम पंचायत में तृतीय श्री शतचंडी महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन का आयोजन पूर्णाहुतियों के साथ सम्पन्न हुआ। बड़ी श्रद्धा भक्ति भाव से इस धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर वृंदावन धाम से पधारी साध्वी साक्षी शुक्ला द्वारा श्रीमद्भगवत कथा श्रीराधा कृष्ण के भजन सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। वहीं कार्यक्रम में नैमिष धाम से पधारे भारतीय हिन्दू परिषद संरक्षक अंतराष्ट्रीय कथा वाचक महंत सुरेश चंद्र अवस्थी जी की अमृतमय वाणी से मार्मिक कथा सुंदर भजनों को सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।नैमिषधाम से पधारे भारतीय हिन्दू परिषद अंतरराष्ट्रीय संगठन संस्थापक राष्ट्रप्रहरी पवनेश जी महाराज ने अमृतमयवाणी से गौ सेवा और रक्षा करना, राष्ट्रसेवा सर्वोपरि धर्म है देशभक्ति पर भजन सुनाकर श्रोताओं को ओज से भर दिया, मानस मर्मज्ञ हेमंत शास्त्री ने अमृत मय वाणी से राम कथा सुनाई, परमविद्वान मानस वक्ता नंदन मिश्रा की अमृतमय वाणी से राम कथा सुनाई, परमविद्वान वक्ताओं द्वारा भगवद चर्चा कर संत समागम सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम का संचालन परमविद्वान पंडित प्रेम सागर मिश्र अमृतमय वाणी द्वारा आध्यात्मिक वक्तव्य से श्रोताओं से दूर दराज से पधारे संत विद्वानों स्वागत सम्मान कर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान पंडित प्रेम बाजपेई, कमल मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!