जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न यातायात नियमों के सख्त पालन के निर्देश

एपीएस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट –अनुराग पटेल 

लखीमपुर खीरी। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने वाहनों की ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग एवं ओवरहाइट पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियम उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने गन्ना ढोने वाले वाहनों में 100 प्रतिशत लाल कपड़ा एवं रिट्रो रिफ्लेक्टिव टेप अनिवार्य रूप से लगाए जाने के निर्देश दिए, ताकि रात्रि के समय दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट पहनना अनिवार्य किया जाए और इसके लिए पेट्रोल पंपों पर सख्त निगरानी रखी जाए। बैठक में स्कूल रोड सेफ्टी क्लबों को और अधिक सक्रिय करने पर भी बल दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बच्चों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नियमित गतिविधियां आयोजित की जाएं। अंत में अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!