एपीएस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी। जिले के लखनऊ में आज होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में जनपद के 21 हजार से अधिक लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया है। उनके लाने ले जाने के लिए 430 बसों की व्यवस्था की गई हैं। पलिया, निघासन, धौरहरा ब्लाक के लाभार्थियों की बसें सुबह सात बजे रवाना की गई, जबकि लखीमपुर सहित आसपास के ब्लाकों की बसों को भी साथ में रवाना किया गया। ताकि सभी लोग प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में समय पर पहुंच सकें। इसी कार्यक्रम में एक बस लखीमपुर खीरी जिले के ब्लॉक लखीमपुर की ग्राम पंचायत कोढ़ैय्या की जा रही थी। जैसे ही बस हरगांव के पास पहुंची तो बस की अगुवाई कर रहे ग्राम पंचायत कोढ़ैय्या के पंचायत सहायक अंकुल वर्मा उम्र लगभग 27 वर्ष जो बस में अचानक ब्रेक लगने से बस में ही गिर गया। उसका एक पैर टूट गया। उसे किसी तरह वहां से वापस लाकर लखीमपुर के तुलसी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका ऑपरेशन किया गया।













