December 26, 2025 10:16 am

धूमधाम,गाजे बाजे के साथ निकली शोभायात्रा, मां दुर्गा की प्रतिमा का हुआ विसर्जन

एपीएस न्यूज / संवाददाता रफी अहमद 

गोला गोकर्णनाथ खीरी। जय माता दी के जयकारों से गूंज उठी छोटी काशी। शारदीय नवरात्र के अनुष्ठान व्रत की पूर्णाहुति होने के बाद गुरुवार को दुर्गा पंडालू, वैष्णो देवी दरबार में विराजमान मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन अलीगंज रोड पर शारदा नहर में एस डी एम युगान्तर त्रिपाठी, सी ओ रमेश कुमार तिवारी,तहसीलदार भीमचन्द, कोतवाल अम्बर सी, क्राइम इंस्पेक्टर सन्तोष कुमार सिंह भारी पुलिस अमले की सुरक्षा में किया गया। वहीं भक्तों की जय माता दी की जयकार से छोटी काशी गूंज उठी। गुरुवार को विजयदशमी पर्व के दिन नगर में विभिन्न दुर्गा पंडाल में विराजमान जगतजननी मां की प्रतिमा और बजाज चीनी मिल स्थित पुरानी कॉलोनी में सजाए गए कृत्रिम मां वैष्णो दरबार में विराजमान मां भगवती की प्रतिमा का गुरुवार को भक्तों ने वाहनों पर प्रतिमाओं को सजाकर ढोल नगाड़े के साथ शोभायात्रा निकलकर जय माता दी के जयकारे लगाते हुए अलीगंज रोड स्थित शारदा नहर में विसर्जित किया। गुरुवार को दोपहर बाद से ही बड़ी संख्या में युवक डीजे, ढोल नगाड़ों की धुन पर झूमते हुए प्रतिमाओं को ट्राली, पिकप पर सजाकर भजन कीर्तन गाते हुए नगर के प्रमुख मार्गों पर शोभायात्रा निकालकर अलीगंज रोड पहुंचे, जहां पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग में सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन किया। सजी झांकियां के दर्शन के लिए नगर वासी घरों से निकल पड़े। प्रत्येक झांकी के साथ रंग, गुलाल उड़ाते भजन की धुन पर नाचते गाते भक्तों की टोली मां भगवती को विदा करने सड़क पर उतर पड़ी। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने अशोक चौराहे पर दुर्गा प्रतिमाओं पर फूल बरसाकर स्वागत किया। झांकियां के साथ चल रही टोली ने अशोक चौराहे पर करतब दिखाकर सबका मन मोह लिया।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

और पढ़ें