December 25, 2025 11:17 pm

स्वच्छता, स्वदेशी, स्वास्थ्य, शिक्षा और नवाचार से होगा प्रदेश का विकास: -विजय शुक्ला रिंकू 

एपीएस न्यूज संवाददाता– रफी अहमद 

गोला गोकर्णनाथ खीरी। उत्तर प्रदेश को 2047 तक विकसित बनाने के उद्देश्य से 13 अक्टूबर सोमवार को मो० तीर्थ स्थित नीलकण्ठ मैदान में ‘विकसित उत्तर प्रदेश 2047 समृद्धि का शताब्दी पर्व’ सम्मेलन आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम गोला विधायक अमन गिरि और नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के सानिध्य में संपन्न हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक संदीप वर्मा और जूनियर इंजीनियर अनिल यादव ने अतिथियों का स्वागत कर किया। मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरि ने ‘विकसित उत्तर प्रदेश 2047’ और ‘समर्थ उत्तर प्रदेश’ विषय पर बोलते हुए कहा कि देश और प्रदेश को विकसित बनाने के लिए ‘वोकल फॉर लोकल’ को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने स्वरोजगार और कौशल विकास पर भी ध्यान देने की बात कही। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता, स्वदेशी, स्वास्थ्य, शिक्षा और नवाचार के माध्यम से प्रदेश को विकसित बनाया जा सकता है। इस अवसर पर व्यापार मंडल से नानक चंद्र वर्मा, अरुण अवस्थी, राम मोहन सोनी, विनोद स्वर्णकार, शिव गोपाल गुप्ता ने अपने सुझाव रखे। सेवानिवृत्त शिक्षकों में बाबूलाल वर्मा और अवधेश मिश्रा ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन धीरज बाजपेयी ने किया। अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों और प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभासद राजेश अवस्थी, नेता रियाजुद्दीन, साहिद अंसारी, राजेश वर्मा, हर्ष अवस्थी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, कुमार विवेक (के वी कम्पटीशन), राजेश राठौर, राम गुलाम पाण्डेय, विजय मिश्रा, गीता विश्कर्मा, रेखा मिश्रा, सुमित्रा मिश्रा, गीता दुबे, सीमा सक्सेना, सीमा वर्मा, शीला सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

और पढ़ें