एपीएस न्यूज प्रधान संपादक –अनुराग पटेल
लखीमपुर खीरी। जिले के थाना फरधान के नए प्रभारी निरीक्षक दिलीप चौबे ने कार्यभार संभालते ही क्षेत्रीय पत्रकारों से मुलाकात की। उन्होंने पत्रकारों के साथ विस्तृत चर्चा की। इस दौरान थाना प्रभारी ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारी ली। बैठक में प्रभारी निरीक्षक ने पत्रकारों से आपसी सौहार्द बनाए रखने का आग्रह किया। प्रभारी ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए मीडिया के साथ समन्वय बनाकर काम करने की बात कही। नवागत थाना प्रभारी दिलीप चौबे ने स्थानीय पत्रकारों के साथ परिचयात्मक बैठक में उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की अपनी कार्ययोजना साझा करते हुए क्षेत्र की शांति-व्यवस्था बनाए रखना और अपराधों पर कड़ा अंकुश लगाना अपनी पहली प्राथमिकता बताया। थाना प्रभारी ने कहा कि इलाके में अपराध प्रवृत्तियों का गहन विश्लेषण किया जाएगा और संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित व सशक्त पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा,“युवाओं को अपराध के रास्ते से दूर रखने के लिए जागरूकता और कड़ी निगरानी दोनों जरूरी हैं।”नवागत थाना प्रभारी ने कहा कि स्थानीय मीडिया और पुलिस मिलकर अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा, “पारदर्शिता और समयबद्ध सूचना साझेदारी से अपराध रोकथाम और अधिक प्रभावी होगी।”थाना प्रभारी दिलीप चौबे ने पत्रकारों से सहयोग की अपील की, जिससे अपराध रोकने के लिए जनता की पुलिस हर मदद करेगी, इस बात को ध्यान रखा जाएगा की कोई निर्दोष व्यक्ति जेल न जाए, इस दौरान थाना प्रभारी दिलीप चौबे ने बताया मेरी प्राथमिकता थाना क्षेत्र के हर गांव में अमन, शांति कायम करने की होगी विद्यालय समय में घूमने वाले मजनुओं पर कड़ी नजर रखी जाएगी। फरधान थाना क्षेत्र दैनिक जागरण से मुश्ताक अंसारी व नवनीत मिश्रा, अमर उजाला से सतेंद्र सिंह व शिवपाल गौतम,साइबर एक्सप्रेस से अनुराग पटेल, शकुन टाइम्स से खुर्शीद आलम, दैनिक भास्कर से विनोद वर्मा प्राइम 18 न्यूज से संदीप शर्मा, ठोस कदम न्यूज से रियासत अली, बीए न्यूज से राजकुमार सिंह व रोहित गिरी, सुशील शुक्ला आदि विभिन्न समाचार पत्रों से पत्रकार मौजूद रहे।













