apsnews24live

छठ महापर्व को राष्ट्रीय पर्व का दर्जा मिले — समाजसेवी जितेन्द्र कुशवाहा की अपील

एपीएस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट अनुराग पटेल 

उत्तर प्रदेश।संसार जनकल्याण एक किरण फाऊंडेशन के संस्थापक एवं पूर्वांचल छठ पूजा समिति, भाटी माइंस के मानद परामर्शक समाजसेवी जितेन्द्र कुशवाहा ने भारत सरकार से आग्रह किया है कि लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व “छठ” को राष्ट्रीय पर्व का दर्जा दिया जाए तथा इस दिन को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए।उन्होंने कहा कि छठ केवल बिहार या उत्तर प्रदेश का त्योहार नहीं रह गया है, बल्कि आज यह पूरे भारत और विश्वभर में बसे भारतीयों की पहचान और आस्था का प्रतीक बन चुका है। यह पर्व सामाजिक एकता, पर्यावरण संरक्षण, नारी शक्ति और स्वच्छता का अद्भुत संदेश देता है। ऐसे में इसे राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देना न सिर्फ हमारी सांस्कृतिक विरासत का सम्मान होगा, बल्कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को भी मजबूत करेगा।जितेन्द्र कुशवाहा ने दिल्ली सरकार से भी आग्रह किया है कि छठ पूजा के अवसर पर सभी घाटों के सौंदर्यीकरण और स्वच्छता के लिए विशेष कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल समाज के लाखों लोग दिल्ली में रहते हैं और उनके लिए छठ आस्था का विषय है। घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ जल, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन जैसे कदम तत्काल उठाए जाने चाहिए।उन्होंने कहा कि सरकारें जब जनभावनाओं का सम्मान करती हैं, तभी सच्चे अर्थों में लोकतंत्र मजबूत होता है। अतः यह समय की मांग है कि छठ महापर्व को राष्ट्रीय महापर्व घोषित कर भारत की लोक आस्था को सम्मान दिया जाए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!