मिशन शक्ति 5.0…..गोला पुलिस टीम ने सुभाष चंद्र बोस कॉलेज, करनपुर में महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक 

एपीएस न्यूज संवाददाता– रफी अहमद 

गोला गोकर्णनाथ खीरी। थाना गोला में उ प्र के मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 के दृष्टिगत नेता सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज, ग्राम करनपुर थाना गोला जनपद लखीमपुर खीरी में क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी एवं प्रभारी निरीक्षक गोला अम्बर सिंह के कुशल दिशा निर्देशन में बालिकाओं को पुलिस टीम द्वारा,शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेस 5.0 से जागरूक कर “ऑपरेशन गरुड़” के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित साइबर सुरक्षा व साइबर अपराध की जानकारी दी गई। शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे विधवा पेंशन योजना,वृध्दावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि से अवगत कराते हुए महिलाओं को उनकी सुरक्षा ,सम्मान, स्वालंबन के प्रति जागरूक करते हुए, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे:- वीमेन पावर लाइन-1090, वीमेन हेल्पलाइन नंबर -181पुलिस आपातकालीन सेवा -112 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा – 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर -1076 चाइल्ड लाइन 1098, अग्निशमन सेवा -101, साइबर हेल्पलाइन -1930, गुड टच बैड टच एवं साइबर अपराध,समय के महत्व से अवगत कराते हुए, अंत में उपनिरीक्षक विजेंद्र कुमार पासवान द्वारा बालिकाओं की सभा को “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवताः” के अर्थ से परिचित कराया गया। जागरूकता के इस कार्यक्रम में उपनिरीक्षक विजेंद्र पासवान, महिला उप निरीक्षक अपूर्वा शर्मा, महिला कांस्टेबल अंजलि, महिला पीआरडी परमजीत एवं कॉलेज का स्टाफ मौजूद रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!