apsnews24live

28 मई को मनाई जाएगी ईदुल अज़हा:- मौलाना सलमान रज़ा ख़ान

एपीएस न्यूज संवाददाता रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी। इस्लामी कैलेंडर के सबसे मुक़द्दस त्योहारों में से एक ‘ईदुल अज़हा’ (बकरीद) की तारीख को लेकर स्थिति साफ हो गई है। मदरसा हुसैनिया ग़रीब नवाज़ सिकंदराबाद, खीरी के प्रबंधक मौलाना मोहम्मद सलमान रज़ा ख़ान ने बताया है कि इस बार ईदुल अज़हा का चांद 17 मई को नज़र नहीं आया है, ईद उल अजहा के मुक़द्दस और पाक महीने का चांद 18 मई को दिखाई दिया, लिहाज़ा, अब ईद उल अजहा का त्योहार 28 मई 2026, दिन गुरुवार को अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाएगा। मौलाना मोहम्मद सलमान रज़ा ख़ान ने बताया कि 17 मई को चांद देखने के लिए तमाम शरई पुख्ता इंतजाम किए गए थे, लेकिन आसमान साफ न होने या अन्य शरई कारणों से चांद का दीदार नहीं हो सका। उन्होंने कहा:”चूंकि 17 तारीख को चांद नजर नहीं आया, इसलिए इस्लामी नियमों के अनुसार महीना तीस दिन का पूरा माना गया। इसी के तहत यह एलान किया जाता है कि ईदुल अज़हा का मुबारक त्योहार 28 मई को देश भर में अमन और भाईचारे के साथ एवं पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।” मौलाना सलमान रज़ा ख़ान ने क्षेत्र के तमाम अवाम और मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि वे इस त्योहार को पूरी सादगी, सुन्नत के मुताबिक और शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। उन्होंने दुआ की कि यह त्योहार देश में अमन, चैन और भाईचारे का पैगाम लेकर आए। अब त्योहार की तैयारियां तेज़ हो गई हैं, बाज़ारों में रौनक बढ़ने लगी है और मदरसे व मस्जिदों में नमाज़ के वक्त को लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!