एपीएस न्यूज संवाददाता रफ़ी अहमद
गोला गोकर्णनाथ खीरी। प्रख्यात साहित्यकार पं० सियाराम मिश्र की जयंती पर नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत पालिका सभागार में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं साहित्यिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि पं० सियाराम मिश्र दूरदर्शी, सादगीप्रिय एवं उत्कृष्ट साहित्यकार थे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी साहित्य साधना जारी रखी और अपने लेखन के माध्यम से देश-विदेश में सम्मान प्राप्त किया। उनका जीवन एवं कृतित्व समाज के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। कार्यक्रम में पं० सियाराम मिश्र के पुत्र राजन मिश्र, भाजपा विधानसभा संयोजक अवधेश मिश्रा, सभासद रियाजुद्दीन, पूर्व सभासद पियूष मिश्रा, पूर्व प्राचार्य सुरेश चंद्र शुक्ल, प्राचार्य वेद प्रकाश अग्निहोत्री, व्यापारी नेता गोपाल कृष्ण शुक्ला, पूर्व सभासद अनिल कुमार टंडन, पूर्व मीडिया प्रभारी विजय प्रकाश मिश्रा, युवा मोर्चा नगर महामंत्री हिमांशु सिंह, काके सहगल, रविंद्र कटियार, शत्रोहन मिश्रा, विमलेश वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।













