एपीएस न्यूज संवाददाता रफी अहमद
गोला गोकर्णनाथ खीरी। बुधवार 01 जुलाई को नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ में अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद को जयंती पर नमन किया गया । नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, अधिशाषी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा एवं पालिका परिवार ने अलीगंज रोड स्थित हमीद मार्केट में पहुँच कर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा, ” 01 जुलाई 1933 को जन्में वीर अब्दुल हमीद भारतीय सेना की 4 ग्रेनेडियर में एक सिपाही थे जिन्होंने 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान खेमकरण सेक्टर के आसल उत्ताड़ में लड़े गए युद्ध में अद्भुत वीरता का प्रदर्शन करते हुए वीरगति प्राप्त की थी जिसके लिए उन्हें मरणोपरान्त भारत का सर्वोच्च सेना पुरस्कार परमवीर चक्र दिया गया था ।इस अवसर पर सभासद रियाजुद्दीन, शत्रोहन मिश्रा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र कटियार, विजय मिश्रा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप वर्मा, वरिष्ठ लिपिक अमित श्रीवास्तव, लेखाकार मोहित अवस्थी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।













