December 26, 2025 6:29 am

चिल्ड्रेन एकेडमी परिवार द्वारा आयोजित हुआ भगवान राम का राज्याभिषेक कार्यक्रम

एपीएस न्यूज संवाददाता– रफी अहमद 

 गोला गोकर्णनाथ खीरी। मोहम्मदी रोड पर चिल्ड्रेन एकेडमी परिवार सुशील गुप्ता एडवोकेट सतीश गुप्ता एवं सविता गुप्ता द्वारा आयोजित भगवान राम के राज्याभिषेक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने अपने संबोधन मे कहा कि चिल्ड्रेन एकेडमी परिवार अपने पूरे मनोयोग से अपने बाबा श्री कृष्ण गुप्ता द्वारा भगवान राम के राज्याभिषेक कार्यक्रम की परम्परा का निर्वाहन विगत कई वर्षो से पूर्ण निष्ठा के साथ पूर्ण मनोयोग सेकर रहा है।उन्होंने चिल्ड्रेन अकादमी परिवार के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।भगवान राम के राज्याभिषेक कार्यक्रम में मनोहरी कला केंद्र द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम मे धार्मिक झाँकियों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष के साथ अरविंद पांडे, प्रभात वाजपेई रुद्र, सुनील शुक्ला, उत्कर्ष बाजपेई, मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट, अनुज सिंह, संजय गुप्ता, राजीव गुप्ता, नरेंद्र कुमार शुक्ला, एडवोकेट, महेंद्र वर्मा, संजय कुमार गुप्ता, मयंक दीक्षित अरुण कुमार सिंह सहित चिल्ड्रन एकेडमी परिवार के सदस्य भारी संख्या में राम भक्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेश ठाकुर ने किया।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

और पढ़ें