मिशन शक्ति टीम ने ग्राम झाला उदारा में महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

एपीएस न्यूज संवाददाता– रफी अहमद 

गोला गोकर्णनाथ खीरी।पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में एवं प्रभारी निरीक्षक गोला अम्बर सिंह के नेतृत्व में थाना गोला की महिला शक्ति टीम द्वारा, उच्च प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर जंगल थाना गोला में मिशन शक्ति अभियान चलाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण, सम्मान व बच्चो की सुरक्षा के उद्देश्य से जागरूक करते हुये अपराधों से उनकी सुरक्षा और उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रमुख कानूनो एंव गरिमा के विरूद्ध प्रमुख अपराधों का जानकारी देते हुये विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बरो के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!