रामायण संगोष्ठी ने बिखेरी भक्ति और स्नेह की रोशनी

एपीएस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट–अनुराग पटेल 

लखीमपुर खीरी। प्राचीन दशहरा मेला 2025 के दूसरे दिन नगरवासियों ने रामायण संगोष्ठी के माध्यम से अध्यात्म और संस्कृति का अद्भुत अनुभव किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया, जिन्होंने श्रद्धा और उत्साह का संदेश उपस्थित जनों तक पहुँचाया। उद्घाटन सत्र का संचालन समाजसेवी एवं साहित्यकार राममोहन गुप्त ने किया।भव्य आयोजन की शुरुआत गणपति, सरस्वती देवी, रामायण और व्यासगद्दी पूजन से हुई, जिसने वातावरण को भक्ति रस से भर दिया। तत्पश्चात् विद्वान पंडित हरिओम वाजपेई की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को रामकथाओं की आध्यात्मिक गहराई में डुबो दिया।इस अवसर पर नगर पालिका परिषद द्वारा संगीता तिवारी, लायन शैलेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ. मंजुला बर्तारिया, रूपाली शुक्ला, इंजि. दुर्गेश वर्मा, शौर्य सक्सेना और सुनील सक्सेना को समाज में योगदान देने के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, मेला अधिकारी सामरा सईद, मेला अध्यक्ष कौशल तिवारी और नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करने का माध्यम बना, बल्कि समाज में भक्ति, अनुशासन और सेवा का संदेश भी समेटे हुए था।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!