थाना हैदराबाद महिला शक्ति टीम ने सत्यवती कालेज में छात्राओं को किया जागरूक

एपीएस न्यूज संवाददाता– रफी अहमद 

गोला गोकर्णनाथ खीरी। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान में क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में एवं थानाध्यक्ष हैदराबाद सुनील मलिक के नेतृत्व में थाना हैदराबाद की महिला शक्ति टीम उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, महिला कांस्टेबल अंशिका, महिला कांस्टेबल रीतू शर्मा एवं आरक्षी नीरज कुमार द्वारा अभियान चलाकर, छात्राओं को मिशन शक्ति एवं साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान व बच्चो की सुरक्षा के उद्देश्य से जागरूक करते हुये अपराधों से उनकी सुरक्षा और उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रमुख कानूनो एंव गरिमा के विरूद्ध प्रमुख अपराधों की जानकारी देते हुये विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु हेल्पलाइन नम्बरो के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!