एपीएस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट अनुराग पटेल
नीमगांव खीरी। नारी सम्मान, स्वावलंबन व शक्ति को संबल देने के लिए जिले की पुलिस नित नवीन प्रयोग कर रही है। छात्राओं व महिलाओं में संकोच व डर खत्म करने के लिए पुलिस शिक्षण संस्थानों व सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। शोहदों की मनबढ़ई पर लगाम लगाने के लिए एंटी रोमियो अभियान भी रंग ला रहा है। महिला पुलिस की सक्रियता से बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ रहा है। इससे वह संकोच छोड़कर शिकायत के लिए महिला हेल्प डेस्क तक पहुंच रहीं हैं। खाकी को अपने साथ पाकर छात्राएं स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहीं हैं। साथ ही शोहदों के हौसले भी पस्त हो रहे हैं। सूबे में बढ़ी महिला संबंधित अपराधों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोहदों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया था जिसके तहत 17 अक्टूबर 2020 को महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा के लिए मुहिम छेड़ी।
चुप्पी तोड़ो अब तो बोलो का दे रहीं मंत्र
एंटी रोमियो अभियान के तहत थाना नीमगांव में महिला हेल्प डिक्स प्रभारी उपनिरीक्षक प्रियंका शुक्ला, व काo निधि तोमर, काo रुचि, नें कस्बा नीमगांव में स्थित किसान इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान फेज 5 में छात्राओं को रैली निकाल जागरूक किया।काo निधि तोमर वर्दी वाली दीदी छात्राओं को चुप्पी तोड़ो अब तो बोलो का मंत्र देतीं हैं, उन्हें बताती हैं, कि अगर कोई मनचला स्कूल-कालेज से निकलते समय उनका पीछा करता है, हाथ पकड़ता है या फब्तियां कसता है,तो इसे सहन करने के बजाय पुलिस की मदद लें। थानों पर छात्राओं की पहचान गुप्त रखते हुए शोहदों को सबक सिखाया जाएगा। इसका असर भी हुआ है थाने में बने हेल्प डेस्क पर आए दिन व महिला संबंधित अपराध से जुड़ी कई शिकायतें आ चुकीं हैं,अब तक कई लड़कियों को परेशान करने वाले शोहदों से निजात मिली है, हम लोग पुलिस टीम के साथ हमेशा साथ होने का भरोसा बेटियों को दिला आज दिला रहें हैं।
मदद को तत्पर है पुलिस
थाना अध्यक्ष नीमगांव आदित्य कुमार मौर्य का कहना है कि एंटी रोमियो स्क्वायड का कार्य सराहनीय है,पुलिस 24 घंटे बेटियों की मदद को तत्पर है। मनचलों को अब बख्शा नहीं जाएगा।













