मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर प्रशासन सतर्क, तैयारियां पूरी

एपीएस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट– अनुराग पटेल 

लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को लखीमपुर खीरी के दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर जिले का प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा ने कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों के साथ विस्तृत ब्रीफिंग की सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। डीएम-एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान किसी भी स्तर पर कोई त्रुटि या लापरवाही न हो डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने कर्तव्यों को निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाएं, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके। वहीं एसपी संकल्प शर्मा ने सभी पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि वे अपने तैनाती स्थल पर पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ ड्यूटी करें उन्होंने कहा कि बाहर से आए अधिकारी स्थानीय अधिकारियों से संपर्क कर अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण समय से पूर्व पूरा कर लें इस बैठक में सीडीओ अभिषेक कुमार, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, प्रशिक्षु आईएएस मनीषा धार्वे, एएसपी पवन गौतम, अमित राय तथा सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे प्रशासन का दावा है कि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!