एपीएस न्यूज संवाददाता
नीमगांव खीरी। बेहजम ब्लॉक के नीमगांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत पैला गांव में ठंड और शीतलहर को देखते हुए तहसील प्रशासन की ओर से राहत कार्य किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल राजेश कुमार ने गांव के गरीब, असहाय वृद्धों एवं निराश्रित महिलाओं को कंबल वितरित किए कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ नजर आई। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ठंड के इस कठिन समय में मिली यह मदद उनके लिए संजीवनी साबित होगी लेखपाल राजेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को राहत पहुंचाई जा रही है और आगे भी ऐसे लोगों को चिन्हित कर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र में ठंड से राहत पहुंचाने का संदेश गया है।













