गोला डिपो की बसें 25 से कम यात्री पर नहीं चलेगी, राजस्व नुकसान रोकने को रोडवेज ने लिया फैसला, यात्रियों को होगी दिक्कत

एपीएस न्यूज / रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी। गोला डिपो से बसों के संचालन में बदलाव किया गया है। अब रोडवेज बसें तभी चलेंगी जब उनमें कम से कम 25 यात्री होंगे। परिवहन निगम ने यह निर्णय राजस्व के नुकसान को रोकने के लिए लिया गया है। डिपो अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने बताया कि ठंड के मौसम में यात्रियों की संख्या घट जाती है। उन्होंने उदाहरण दिया कि रात के समय अक्सर चालक और परिचालक 40 किलोमीटर की यात्रा पर केवल 2 या 3 सवारियां लेकर आते हैं। इससे डीजल का खर्च बढ़ता है और निगम को राजस्व का नुकसान होता है। इस नए आदेश से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपात स्थिति में भी यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि बस तभी चलेगी जब उसमें 25 यात्री पूरे होंगे। यह नियम लंबी दूरी की बसों के लिए तो कुछ हद तक ठीक हो सकता है। लेकिन स्थानीय मार्गों पर इसका पालन करना मुश्किल होगा। गोला गोकर्णनाथ बस डिपो में वर्तमान में 150 से अधिक बसें हैं, जो हरदोई, दिल्ली, मेरठ, लखनऊ, रूपेहडिहा सहित विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों के लिए सीधी सेवा प्रदान करती हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!