March 30, 2026 5:45 pm

विधायक सदर योगेश वर्मा ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सेल्फी प्वाइंट का किया उद्घाटन

एपीएस न्यूज रिपोर्ट –अनुराग पटेल

लखीमपुर खीरी। विधायक सदर योगेश वर्मा द्वारा   जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), लखीमपुर खीरी के परिसर में नव स्थापित सेल्फी प्वाइंट का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने डायट में संचालित सेवारत प्रशिक्षण एवं सेवापूर्व प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता,उद्देश्य और उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि डायट परिसर में स्थापित सेल्फी प्वाइंट न केवल एक आकर्षक संरचना है, बल्कि यह संस्थान की शैक्षिक पहचान, नवाचार एवं प्रेरक वातावरण का प्रतीक भी है। यह प्रशिक्षु शिक्षकों में संस्थान के प्रति आत्मीयता और गर्व की भावना को सुदृढ़ करेगा। शिक्षकों के सतत व्यावसायिक विकास में डायट की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे नवाचार शैक्षिक वातावरण को और अधिक प्रेरणादायी बनाते हैं।उद्घाटन एवं भ्रमण कार्यक्रम डायट प्राचार्य सीमा शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।प्राचार्य ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति, उपलब्ध संसाधनों तथा भविष्य की योजनाओं से विधायक को अवगत कराया।इस अवसर पर डायट के अधिकारीगण, प्रशिक्षकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें