March 30, 2026 5:50 pm

गणतंत्र दिवस पर सेंट जॉन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र नेतृत्व परिषद का गठन अभिनव बने हेड बॉय, इप्सा वर्मा हेड गर्ल

एपीएस न्यूज रिपोर्ट– अनुराग पटेल

लखीमपुर खीरी गोला। गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोला स्थित सेंट जॉन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में देशभक्ति, अनुशासन और उत्साह से ओतप्रोत भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए छात्र नेतृत्व परिषद का गठन करते हुए मेधावी, अनुशासित एवं नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण विद्यार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के स्वागत एवं बैज अलंकरण से हुई। इसके पश्चात ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान की गूंज से पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। ध्वजारोहण के उपरांत विद्यार्थियों ने अनुशासित एवं प्रभावशाली मार्च पास्ट प्रस्तुत कर समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया। मार्च पास्ट के पश्चात छात्र नेतृत्व परिषद के पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा की गई। विद्यालय के हेड बॉय पद पर अभिनव वर्मा तथा हेड गर्ल पद पर इप्सा वर्मा को चयनित किया गया। दोनों विद्यार्थियों ने निष्ठा, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया। चारों हाउस के कैप्टन एवं उप-कैप्टन भी घोषित किए गए। सेंट जॉन्स हाउस के कैप्टन कृष्णा प्रताप सिंह एवं उप-कैप्टन अनुष्का शर्मा, सेंट जेम्स हाउस के कैप्टन जयवीर पटेल एवं उप-कैप्टन आरुषि भार्गव, सेंट पीटर्स हाउस के कैप्टन ऋतुराज वर्मा एवं उप-कैप्टन प्रज्ञा वर्मा तथा सेंट पॉल्स हाउस के कैप्टन केशव गुप्ता एवं उप-कैप्टन त्रिशा आशीष को नियुक्त किया गया।विद्यालय की खेल गतिविधियों के संचालन हेतु नैतिक कोहली एवं हंसिका तिवारी को खेल कप्तान बनाया गया। वहीं अनुशासन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अभिनव मिश्रा, शृंज्या, आदित्य अवस्थी, श्रेष्ठ गुप्ता एवं जशनप्रीत कौर को अनुशासन प्रभारी नियुक्त किया गया। सांस्कृतिक सत्र में विद्यार्थियों ने भावपूर्ण प्रार्थना नृत्य, देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां तथा प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए। कक्षा 2 के छात्र मोहम्मद ओवैस एवं प्रखर वर्मा के विचारों के साथ कक्षा आठ के अपूर्वा सूरी द्वारा दिए गए ओजस्वी भाषण ने सभी को प्रभावित कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर अनूप टिर्की ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान, अधिकारों एवं कर्तव्यों का बोध कराता है तथा छात्र नेतृत्व परिषद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सेवा भावना का विकास करती है। कार्यक्रम के दौरान चयनित विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 9-सी की आराध्य एवं कक्षा 9-बी की फातिमा कलीम अंसारी ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य फादर लॉयस्टन अमिथ कॉर्डेइरो, हेड मिस्ट्रेस सिस्टर स्नेहा, सिस्टर अर्शा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं सहयोगीगण उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें