एपीएस न्यूज रिपोर्ट–अनुराग पटेल
लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र की लीलाकुंआ पिकेट पर तैनात हेड कांस्टेबल अरुण गिरी को पदोन्नति देते हुए उपनिरीक्षक (SI) बना दिया गया है। यह खबर पुलिस विभाग के साथ-साथ क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पदोन्नति के उपलक्ष्य में आयोजित एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम में सहायक सीओ सिटी विवेक तिवारी और थानाध्यक्ष फरधान दिलीप चौबे ने अरुण गिरी के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर पुलिसकर्मियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बताया जा रहा है कि अरुण गिरी ने अपने कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार कार्यशैली से विभाग में अलग पहचान बनाई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता से बेहतर तालमेल के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। सहायक सीओ सिटी विवेक तिवारी ने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं और उम्मीद है कि अरुण गिरी अपनी नई भूमिका में और बेहतर कार्य करेंगे। क्षेत्रवासियों ने भी अरुण गिरी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लखीमपुर खीरी पुलिस की यह उपलब्धि विभाग के लिए गर्व का क्षण है।













