पवित्र श्रावण माह के प्रथम सोमवार पर चेयरमैन शिवभक्तों बरसाए फूल 

एपीएस न्यूज संवाददाता रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी। पवित्र श्रावण माह के प्रथम सोमवार को नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ के अध्यक्ष विजय शुक्ला (रिंकू) के नेतृत्व में लायंस क्लब गोला, भारतीय जनता पार्टी गोला एवं हरद्वारी वैश्य समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शिव मंदिर परिसर में जलाभिषेक हेतु आए हजारों शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला (रिंकू) ने कहा कि छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में पधारने वाले प्रत्येक शिवभक्त का स्वागत और उनकी सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नगर का व्यापारी वर्ग, सामाजिक संगठन, शैक्षणिक संस्थान तथा नगर पालिका प्रशासन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। पुष्प वर्षा कार्यक्रम में हरद्वारी वैश्य समिति के अध्यक्ष के.के. गुप्ता, महामंत्री अविनाश गुप्ता, उपाध्यक्ष राम कुमार गुप्ता सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य, लायंस क्लब गोला के अध्यक्ष तनुज भसीन, संरक्षक विमल गुप्ता, सचिव नीरज गुप्ता एवं अन्य सदस्य, भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, नगर महामंत्री धीरज बाजपेयी, नगर उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा, नगर मंत्री एस.पी. चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सीमा सक्सेना, पूर्व नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविन्द्र कटियार, नामित सभासद रामचन्द्र राठौर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। हर-हर महादेव के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा का स्वागत किया और छोटी काशी की इस आत्मीय परंपरा की सराहना की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!