apsnews24live

नीलकंठ पार्वती मंदिर में प्रेमपाल महाराज का आत्मीय शिष्टाचार मुलाकात

ब्यूरो रिपोर्ट–अनुराग पटेल

राष्ट्रीय मानव अधिकार कानून सुरक्षा संघ ट्रस्ट भारत, नई दिल्ली के प्रदेश मंत्री, उत्तराखंड, महाराष्ट्र एवं गुजरात राज्य प्रभारी तथा विश्व हिन्दू धर्माचार्य प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री प्रेमपाल महाराज ने उत्तराखंड प्रवास के दौरान नीलकंठ पार्वती मंदिर पहुंचकर उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहन शशी देवी से आत्मीय भेंट एवं मुलाकात की।और गोरखनाथ गुफा के दर्शन भी किए। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। प्रेमपाल महाराज के साथ प्रदेश मंत्री वीरेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह एवं गणेश दरबारी (बरेली) भी उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में हुई इस मुलाकात में धार्मिक, सामाजिक एवं मानवाधिकार से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। सभी ने समाज में आपसी भाईचारे, सनातन संस्कृति, धर्म एवं मानव सेवा की भावना को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!