apsnews24live

मैलानी पुलिस ने गुमशुदा युवक को तलाशा, वाराणसी से सकुशल बरामद हुआ गुमशुदा लालू, परिजनों के खिले चेहरे!

एपीएस न्यूज संवाददाता रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी। मैलानी थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। सुरजनपुर गांव के रहने वाले 18 वर्षीय लालू उर्फ साहिल पुत्र राजेश, जो 23 अगस्त को कोचिंग के लिए घर से निकलने के बाद रहस्यमय तरीके से गायब हो गए थे, उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन, वाराणसी से पूरी तरह सकुशल बरामद कर लिया गया है। 23 अगस्त की सुबह जब लालू घर नहीं लौटे, तो परिवारवालों की सांसें अटक गईं। पिता राजेश की तहरीर पर मैलानी पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार मौर्य के निर्देश पर उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक स्पेशल पुलिस टीम का गठन किया गया। सर्विलांस सेल की मदद से पुलिस ने तेजी से जाल बिछाया और महज कुछ ही दिनों में वाराणसी रेलवे स्टेशन पर युवक को ढूंढ निकाला। पुलिस की प्राथमिक जांच और पूछताछ में यह स्पष्ट हो गया है कि युवक के साथ किसी भी प्रकार का अपराध या अनहोनी नहीं हुई है। सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने लालू को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।इस सराहनीय और त्वरित कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह, कांस्टेबल अरुण कुमार, सत्य प्रकाश, दीपक चन्द्रा और रिजर्व कांस्टेबल विशाल प्रजापति शामिल रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!