apsnews24live

लखीमपुर में गरजे कांग्रेसी:राहुल गांधी पर FIR के खिलाफ भारी बारिश में निकाला मार्च

एपीएस न्यूज ब्यूरो चीफ–अनुराग पटेल 

लखीमपुर खीरी। उत्तराखंड की घटना को लेकर कांग्रेस के जननायक राहुल गांधी पर दर्ज की गई एफआईआर और भाजपा सरकार की ‘बदले की राजनीति’ के खिलाफ लखीमपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। मौसम की परवाह न करते हुए भारी भरकम बरसात के बीच जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रहलाद पटेल की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध मार्च निकाला। कांग्रेस भवन से शुरू हुआ यह प्रदर्शन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा (कंपनी बाग) पर पहुंचकर संपन्न हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एफआईआर को तत्काल वापस लेने की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव रामकुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष (प्रशासन प्रभारी) मोहन चंद्र उप्रेती, शहर अध्यक्ष रियाज अहमद मोनू, प्रेम कुमार वर्मा, कृष्ण किशोर मिश्रा, रमाशंकर पाल, जावेद अली खान एडवोकेट, विपुल गुप्ता, समरेंद्र वर्मा, नीरज बाजपेई, वरुण चौधरी, रामजीवन राज एडवोकेट, लतीफ आजम अंसारी, अनंतराम गौतम, हरगोविंद वर्मा, रामपाल शाक्य और गुलफाम सहित लगभग तीन दर्जन प्रमुख कांग्रेसी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!