apsnews24live

 ‘समाजवादी चिकित्सा शिविर’ से 270 से अधिक मरीजों को मिला मुफ्त इलाज, 70 को मिली आंखों की नई रोशनी

एपीएस न्यूज संवाददाता– रफी अहमद 

पलियाकलां खीरी। विधानसभा क्षेत्र पलिया के ग्राम मेड़ई पुरवा स्थित श्री गणेश दुर्गा मंदिर पंचवटी में जनसेवा और स्वास्थ्य सुरक्षा की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय नेता डॉ. अजय कुमार अवस्थी द्वारा आयोजित भव्य ‘समाजवादी चिकित्सा शिविर’ में सैकड़ों जरूरतमंदों को नया जीवन और संबल मिला। शिविर में आए 270 से अधिक मरीजों का विशेषज्ञों द्वारा न केवल नि:शुल्क परीक्षण किया गया, बल्कि उन्हें मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं। उल्लेखनीय है कि डॉ. अजय कुमार अवस्थी पिछले दो वर्षों से लगातार पलिया विधानसभा क्षेत्र के दूर-दराज के गांवों में नि:शुल्क समाजवादी चिकित्सा शिविर आयोजित कर जनता की सेवा कर रहे हैं। उनके इस निस्वार्थ सेवा भाव की पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि “यदि समाज के सक्षम लोग डॉ. अजय अवस्थी की तरह एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आएं, तो गरीब और असहाय लोगों की आधी से ज्यादा समस्याएं अपने आप दूर हो जाएंगी।”इस विशाल चिकित्सा शिविर में जीवन साथी हेल्थ मिशन ने भी अपना अमूल्य योगदान दिया। मिशन की ओर से आंखों की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 70 मरीजों की जांच कर उन्हें बिल्कुल मुफ्त दवाएं और परामर्श दिया गया, जिससे उनके चेहरे खिल उठे। जनसेवा के इस बड़े आयोजन को सफल बनाने में विशाल कश्यप, अंकित, अभिषेक, यश सक्सेना, राज कमल शुक्ला, अखिलेश मिश्र, राम हर्ष मिश्रा और ब्रह्मदीन कश्यप समेत भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व समाजसेवी तथा क्षेत्र के प्रमुख गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!