December 26, 2025 2:14 pm

चंदन चौकी पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक, सुरक्षा और आत्मरक्षा के सिखाए तरीके 

एपीएस न्यूज/ ब्यूरो रिपोर्ट 

लखीमपुर- खीरी। जिले में मिशन शक्ति फेज 5 के तहत महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देश पर सोमवार उच्च प्राथमिक विद्यालय रामनगर चंदन चौकी में आयोजित किया गया।अभियान में उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, महिला आरक्षी प्रियंका भाटी, महिला आरक्षी सोनाली यादव, महिला आरक्षी तनु बाला, महिला आरक्षी रेनू, कान्स्टेबल अजय पांडेय,हेड कांस्टेबल अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।जागरूकता अभियान की अध्यक्षता उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने की। टीम ने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और प्रबंधनों की जानकारियां दी।चंदन चौकी पुलिस टीम ने सरकार के ‘मिशन शक्ति’ अभियान के मूल सिद्धांतों – “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन” पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही, बालिकाओं और महिलाओं को साइबर अपराधों, यातायात नियमों, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, नए कानूनों, घरेलू हिंसा और गुड टच-बैड टच के बारे में जागरूक किया गया। अभियान के दौरान कई महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई। इनमें पुलिस आपातकालीन सेवा (112), वूमेन पावर हेल्पलाइन (1090), मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076), एंबुलेंस सेवा (108), साइबर अपराध हेल्पलाइन (1930), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) और स्वास्थ्य सेवा (102) प्रमुख थे। महिलाओं को सरकार की लाभकारी योजनाओं जैसे सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। लोगों को अफवाहों से बचने और चोरों व ड्रोन से संबंधित सुरक्षा उपायों के प्रति भी जागरूक किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय रामनगर चंदन चौकी में उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता केवल अंकों पर निर्भर नहीं करती, बल्कि कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास से हासिल होती है।उन्होंने कहा कि हर लड़की को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना चाहिए और निर्भीक होकर अपनी बात रखनी चाहिए। सुरक्षा संबंधी जरूरी जानकारी साझा करते हुए छात्र-छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों को याद रखने और जरूरत पड़ने पर प्रयोग करने की अपील किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें