कबीरधाम आश्रम में कर्मयोगी मद्य निषेध व विकसित भारत विषयक संगोष्ठी

लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महत्वाकांक्षी मिशन विकसित उत्तर प्रदेश समर्थ उत्तर प्रदेश 2047 संकल्प से समृद्धि तक के अंतर्गत कर्मयोगी मद्य निषेध एवं विकसित भारत विषयक एक संगोष्ठी विश्व कल्याण आश्रम कबीरधाम मुस्तफाबाद में परम पूज्य संत असंग देव महाराज के पावन सानिध्य एवं मुख्य अतिथि अपर मुख्य सचिव समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग तथा महानिदेशक उपाम एल वेंकटेश्वर लू एवं विशिष्ट अतिथि जिला अधिकारी खीरी दुर्गा शक्ति नागपाल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई । इस गोष्ठी में जनपद स्तरीय विभिन्न विभागों केअधिकारियों के साथ-साथ माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया । मुख्य अतिथि ने विकसित भारत एवं मद्य निषेध पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षकों को प्रेरित किया कि अपने अपने दायित्व को बखूबी से निभाएं राष्ट्र के निर्माण को नई दिशा देने का कार्य करें उन्होंने प्रधानमंत्री के संकल्प विकसित भारत 2047 एवं मुख्यमंत्री के संकल्प से समृद्धि की कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जिलाधिकारी ने कहा कि नशे की लत से परिवार में सबसे ज्यादा महिलाएं और बच्चे प्रभावित होते हैं अतःसभी लोग नशा उन्मूलन में सक्रिय सहयोग करे उन्होंने शिक्षकों की समाज निर्माण में भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी भी अभियान की सफलता शिक्षकों के सक्रिय सहयोग एवं विद्यालयों की सहभागिता पर निर्भर करती है । कार्यक्रम में गोला के समाजसेवी एवं प्रसिद्ध चिकित्सक एवं पूर्व डिप्टी सीएमओ डॉ रवींद्रनाथ वर्मा ने मुख्य अतिथि के आग्रह पर स्वस्थ्य कैसे रहे विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। इसके साथ-साथ गोष्ठी में समाज कल्याण अधिकारी, अपर जिला अधिकारी सहित विभिन्न अधिकारियों नेअपने-अपने विचार प्रस्तुत किये माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षक देवेंद्र सिंह ने विकसित भारत के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर अपना पक्ष रखा । मद्य निषेध विषय पर बनाए पोस्टर को मुख्य अतिथि को कृषक समाज इण्टर कॉलेज गोला के प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज एवं डॉ अनिल कुमार नें अवलोकनार्थ भेंट किया इस दौरान नगर पालिका परिषद गोला के अध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू एवं समाजसेवी रामनरेश मौजूद रहे l

एपीएस न्यूज/ ब्यूरो रिपोर्ट अनुराग पटेल 

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!