बरोसी पूजा के बाद रात्रि में हुआ दुर्गा जागरण

एपीएस न्यूज/संवाददाता रिजवान खान 

बरवर खीरी। बरवर नगर देवी स्थान जीर्णोद्धार प्रांगण में जीर्णोद्धार प्रबंध समिति के अध्यक्ष धर्मेश शर्मा के तत्वधान में माँ दुर्गा जी के जागरण का हुआ शुभारंभ। आयोजक जीर्णोद्धार प्रबंध समिति के अध्यक्ष धर्मेश शर्मा, रामचंद्र सक्सेना, सत्यपाल कुशवाहा, विमलेश दीक्षित, अभिलाष, अनूप दीक्षित,प्रवीण दीक्षित के साथ विधिविधान से पूजन अर्चन कर रात्रि में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।म्यूजिकल ग्रुप जागरण पार्टी के मुख्य कलाकार द्वारा चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मां दुर्गा के नौ रूपों के विधि विधान के साथ पूजा की जाती है वैदिक तथा पुराणों में चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व दिया हुआ है। इससे आत्मशुद्धि और मुक्त का आधार माना गया है। चैत्र नवरात्रि में माँ दुर्गा जी का पूजन करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। भारतीय संस्कृत में मां दुर्गा की उपासना का अधिक महत्व है मां दुर्गा शक्ति की अधिष्टित्री देवी है। उनके अनंत रूप हैं और नौ रूपों में नवदुर्गा बनकर आदिशक्ति संपूर्ण पृथ्वी लोक पर अपनी करुणा की वर्षा करती हैं। म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा जागरण के दौरान सांस्कृतिक दल द्वारा सजीव झांकियों का चित्रण दुर्गा आवाहन महाकाली लीला, शिव पार्वती लीला, शिव तांडव से मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक ढोल की थाप, झांकियां प्रस्तुत कर मन मोह लिया। सुरक्षा की दृष्टि से पसगवां थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह व चौकी प्रभारी बरवर अरविन्द कुमार तिवारी अपने पुलिस बल के जवानों साथ नगर के चप्पे-चप्पे पर अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते दिखाई दिए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!