apsnews24live

आठ दिवसीय 12वां दशहरा मेला एवं श्री रूद्र महायज्ञ का भव्य मंगल कलश यात्रा के प्रारंभ 

एपीएस न्यूज/ब्यूरो रिपोर्ट 

मितौली खीरी। मितौली क्षेत्र के ग्राम सडिलवा स्थित शिवदानी बाबा सेवा संस्थान के तत्वाधान में गत वर्षो के भांति इस वर्ष भी आठ दिवसीय 12वां दशहरा मेला एवं श्री रूद्र महायज्ञ आयोजन हो रहा है ।श्री वृंदावन धाम से मुरली गोपाल लीला दर्शन मंडल द्वारा कलाकारों द्वारा सुंदर रामलीला और रासलीला का आयोजन किया जाएगा। आज प्रथम दिवस बृहस्पतिवार को शिव दानी बाबा प्रांगण से भव्य मंगल कलश यात्रा शुभारंभ ट्रैक्टर ट्रॉली, मोटर साइकिल, चार पहिया वाहनों द्वारा भारी संख्या बड़े ही धूमधाम से गाजे बाजे के साथ, बम बम भोले, हर हर महादेव, जय श्रीराम के जय घोष करते हुए कस्ता मितौली होते हुए यात्रा पौराणिक कष्ट हरण बाबा धाम पहुंचकर आचार्य मंडल द्वारा वैदिक विधि विधान से वैदिक मंत्रों उच्चारण कर पूजन अर्चन हुआ सर्वप्रथम मुख्य यजमान दिलीप सिंह ने कलश में पवित्र कठिना नदी से पवित्र जल भरा इसके उपरांत माताओ बहनों अपने-अपने कलशो में पवित्र जल भारा।कार्यक्रम इस प्रकार 02 अक्टूबर 2025 दिन बृहस्पतिवार गणेश पूजन मंगल कलश यात्रा,03 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार रामलीला व रासलीला का शुभारम्भ,04 अक्टूबर 2025 दिन शनिवार राम जन्म, मुनि आगमन, ताड़का वध का मंचन, 05 अक्टूबर 2025 दिन रविवार पुष्प वाटिका, सीता स्वयंवर, परशुराम लक्ष्मण संवाद,06 अक्टूबर 2025 दिन सोमवार रामवन गमन, दशरथ मरण, सीता हरण का मंचन, 07 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार उड़ान हबलों की सांस्कृतिक कार्यक्रम उड़ान हौसलों की, 08 अक्टूबर 2025 दिन बुधवार राम सुग्रीव मित्रता, बाली वध, लंका दहन का मंचन, 09 अक्टूबर 2025 दिन बृहस्पतिवार रावण दहन एवं विशाल भण्डारा का आयोजन किया जायेगा।ग्राम प्रधान संडिलवा मेला अध्यक्ष दिलीप सिंह तोमर, मदन शुक्ला प्रधान सरैंया, रमेश वर्मा दरी सोनू सिंह संदिलवा,अखिलेश मिश्रा पत्रकार मितौली, रामू शुक्ला, कल्लिया रामपुर दिनेश त्रिपाठी पत्रकार, जे.जे. राम राठौर, रमेश वर्मा, मनमोहन दीक्षित संगम सिंह, विमल सिंह, अमर सिंह, माता बहने व समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी काफी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर पुलिस पिकेट पिपरझला की फोर्स मौजूद रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!