अग्नि पीड़ित के लिए मसीहा बने डॉ कौशल वर्मा अहमदनगर,अलीगंज,इमलिया में किया पूजन 

एपीएस न्यूज– संवाददाता रफी अहमद 

गोला गोकर्णनाथ खीरी। टीम डॉक्टर कौशल वर्मा के द्वारा गरीब, असहाय, शोषित, पीड़ित, वंचित बीमार आपदा पीड़ितों की मदद का मिशन निरंतर आगे बढ़ रहा है। बिजुआ ब्लॉक के ग्राम लगुचा निवासी रमाकांत बाल्मीकि के घर खाना बनाते समय आग लगी आग से गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया था।सूचना पर डॉक्टर कौशल वर्मा ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को खाने पीने की तमाम घरेलू चीजों के साथ नगद सहायता प्रदान की है।उधर नवरात्रि की धूम के बीच क्षेत्र के ग्राम अहमदनगर, अलीगंज,इमलिया अजान में माता रानी के आयोजित भव्य और दिव्य दुर्गा जागरणों के कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुचे डॉक्टर कौशल ने विधि विधान से पूजन अर्चन और आरती कर समाज के लिए मंगल कामना की है। माता रानी से धन वैभव शांति सुख समृद्धि और शक्ति प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने कहा धार्मिक आयोजनों से समाज में समरसता, एकता, उल्लास, सद्भाव, प्रेम और सौहार्द का संदेश मिलता है। माता रानी की कृपा सभी पर बनी रहे। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनुज सिंह व ज्ञानचंद वर्मा, पटेल संस्थान के पूर्व अध्यक्ष पारस वर्मा, नयन बाजपेई, गोपाल गुप्ता, गौरव गुप्ता, हर्षल त्रिपाठी, सौरभ शुक्ला, कपिल वर्मा, इंजी अभिषेक वर्मा, प्रमोद, सुमित वर्मा, उत्कर्ष वाजपेई सुमित पांडे आदि लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!