महिला पुलिस शक्ति टीम ने सरस्वती शिशु मंदिर में छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर 

एपीएस न्यूज संवाददाता रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं उन्हें स्वावलंबी बनाने हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान मिशन शक्ति 5.0 के तहत क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में एवं प्रभारी निरीक्षक मैलानी ब्रजेश कुमार मौर्या के नेतृत्व में थाना मैलानी की महिला शक्ति टीम उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह, महिला का0 कामिनी, महिला का0 प्रिया, आरक्षी दिनेश, आरक्षी आदर्श चौरसिया द्वारा अभियान चलाकर, छात्राओं को मिशन शक्ति एवं साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान व बच्चों की सुरक्षा के उद्देश्य से जागरूक करते हुये अपराधों से उनकी सुरक्षा और उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रमुख कानूनो एंव गरिमा के विरूद्ध प्रमुख अपराधों की जानकारी देते हुये विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु हेल्पलाइन नम्बरो के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!