बांकेगंज के भूपपुर में बुद्ध कथा का समापन,मंच से देवी-देवताओं के अपमान पर रोक की अपील 

एपीएस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट– अनुराग पटेल 

गोला गोकर्णनाथ खीरी। बांकेगंज ब्लॉक स्थित भूपपुर गांव में 26 से 28 अक्टूबर तक तीन दिवसीय बुद्ध कथा का आयोजन किया गया। इस दौरान कथावाचक राजकिशोर जी ने सुंदर झांकियों के माध्यम से भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी श्रद्धालुओं को दी।कार्यक्रम के समापन दिवस, 28 अक्टूबर को क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवम कुमार गौतम (राजा भईया) प्रधान पद प्रत्यासी अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने मंच से युवाओं से समाज में भाईचारा बनाए रखने और सोशल मीडिया पर किसी भी देवी-देवता या जाति-धर्म के खिलाफ टिप्पणी न करने की अपील की।राजा भईया ने कहा कि संविधान सभी को अपने धर्म और देवी-देवताओं को मानने का अधिकार देता है। उन्होंने किसी भी धर्म को ठेस पहुंचाने वाले अपशब्दों के प्रयोग से बचने का आग्रह किया।उन्होंने वोट के दुरुपयोग से बचने और उसका सही जगह उपयोग करने की सलाह दी। राजा भईया ने बहुजन समाज को महापुरुषों के मिशन के बारे में जानकारी दी और समाज को संगठित होकर एक साथ चलने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम का संचालन पंकज कुमार ने किया, जबकि आलोक कुमार गौतम अध्यक्ष और आदर्श कुमार गौतम उपाध्यक्ष रहे। युवा समिति टीम ने अतिथि शिवम कुमार गौतम का माला पहनाकर स्वागत किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!