गोला गोकर्णनाथ खीरी। समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय सनशाइन हॉस्पिटल गोला के संचालक, भाजपा नेता एवं जाने माने समाजसेवी डॉक्टर कौशल वर्मा एवं उनकी टीम ने समाज सेवा की फिर मिसाल बनते हुए आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्या की शादी में भोजन एवं नाश्ते की सम्पूर्ण व्यवस्था कराई है। दरअसल छतौनिया के निवासी रामनरेश चक्रवर्ती की पुत्री नैंसी देवी की शादी 25 नवंबर 2025 में कंजा स्थित हनुमान मंदिर से होनी थी। रामनरेश मंदिर पर ही स्वच्छता दूत के रूप में काम करता है। जिसकी आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के चलते शादी के एक दिन पहले डॉक्टर कौशल वर्मा से अपनी मुसीबत साझा की थी।जिसे सुनकर डॉक्टर ने शादी में दोनों पक्षों के भोजन आदि की व्यवस्था खुद की टीम द्वारा कराने का निर्णय लिया और आश्वासन दिया कि आप अपने अन्य घरेलू कार्य व मेहमानों को देखो। भोजन की व्यवस्था हम करेगें।जिसके बाद टीम पूरी तरह से व्यवस्था में जुट गई। कार्यक्रम में शामिल होकर डॉक्टर ने नव दंपति को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी हैं। उनका कहना है कि भोजन की संपूर्ण व्यवस्था कराना मेरा कर्तव्य और सौभाग्य भी है। किसी जरूरतमंद बेटी के चेहरे पर खुशी लौटना मेरे लिए सबसे बड़ी संतुष्टि है। मैंने वादा किया जो भी जरूरतमंद होगा उसकी मदद अवश्य की जाएगी। कहा कि आशीर्वाद देते समय एक ही बात महसूस हुई कि किसी के घर की खुशी में शामिल होना ही असली सेवा है मेरे द्वारा किया गया छोटा सा योगदान मेरे लिए अनमोल है। इस मौके पर प्रभात बाजपेई रुद्र,पारस वर्मा, ज्ञानचंद वर्मा, इंजीनियर अभिषेक वर्मा, गोपाल गुप्ता, श्यामू गुप्ता, अनुज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।













