गोला खेल महोत्सव के प्रभारियों को चेयरमैन ने किया सम्मानित

एपीएस न्यूज–संवाददाता

गोला गोकरननाथ खीरी। नगर पालिका परिषद गोला के तत्वावधान में चौदह दिवसीय गोला खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया था जिसमें नगर व क्षेत्र की प्रतिभाओं का समागम कराने के लिए खेल महोत्सव संयोजक श्याममूर्ति शुक्ला उनके खेल प्रभारी, सहप्रभारी तथा अन्य लोगों के कठिन परिश्रम से सफलता की ऐतिहासिक गाथा लिखी गई थी। शनिवार सायं नगर पालिका सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए कहा,” खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है खेल शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए बहुत ज़रूरी है ।खेल स्वास्थ्य सुधारता है, तनाव कम करता है, एकाग्रता बढ़ाता है, टीम वर्क और अनुशासन सिखाता है, जिससे व्यक्ति का संपूर्ण व्यक्तित्व निखरता है और उसे जीवन की चुनौतियों का सामना करने की शक्ति मिलती है। गोला खेल महोत्सव संयोजक श्याममूर्ति शुक्ला ने आभार व्यक्त करते हुए कहा,” गोला खेल महोत्सव का महाकुंभ नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू की एक ऐतिहासिक पहल है। इसको सफल बनाने के लिए सभी खेल प्रभारियों का आभार व्यक्त करता हूँ। सम्मानित खेल प्रभारी खेल प्रभारी गोपाल सक्सेना, ऋषिकेश पाण्डेय,कुलदीप वर्मा, राजर्षि शुक्ला, प्रियम शुक्ला ,राजकुमार बाथम,पंकज वर्मा,निशांत वर्मा, संतोष मौर्य, निपेन्द्र राज ,वीरेन्द्र भारद्वाज जगवीर यादव, रोली त्रिपाठी, चित्रा त्रिपाठी,मकसूद अली, पुनीत गुप्ता, कपिल वर्मा,मोहित अवस्थी,संजीव दीक्षित,विमलेश वर्मा, शत्रोहन मिश्रा आदि।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!