एपीएस न्यूज–संवाददाता
मितौली खीरी। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों व हत्याओं के विरोध में रविवार को कस्बा मितौली में आक्रोश व्यक्त किया गया। इस दौरान बांग्लादेश के कट्टरपंथियों के खिलाफ प्रतीकात्मक रूप से पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय हिंदू परिषद एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। उपस्थित लोगों ने नारेबाजी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की तथा केंद्र सरकार से इस विषय पर ठोस कदम उठाने का आग्रह किया। पुतला दहन कार्यक्रम में रोहित मिश्रा (रजत), सूर्यांश गुप्ता, पवनेश जी महाराज, कमल सनातनी, मनीष ठाकुर, शिवांश शुक्ला, आयुष शुक्ला, विपिन भट्ट, सोमू मिश्रा, सचिन शुक्ला, लखन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार मानवता के खिलाफ हैं, जिन्हें किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।













