एपीएस न्यूज–ब्यूरो रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी। सीएचसी निघासन में मंगलवार को विशाल मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की जिला स्तरीय टीम द्वारा मरीज को उपचार व दवाएं वितरित की गई। विशाल मेगा कैंप का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय बद्री प्रसाद मौर्या एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ कुलदीप कुमार द्वारा किया गया। शिविर मे 437 मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया और 48 मानसिक मंदित बीमार व्यक्तियों का मानसिक परीक्षण करते हुए दवा भी दी गई। डॉ अखिलेश शुक्ला द्वारा बताया गया कि आज मानसिक स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आज लोगों को खास कर ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों को झाड़ फूंक व ओझा हकीम से दूर रहकर मानसिक बीमारियों के इलाज को करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और इसके लिए डॉक्टर की टीम जिला अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और ब्लॉक स्तर पर कैंप लगाकर अपनी सेवाओं को दे रही है।विशाल मानसिक स्वास्थ्य शिविर में जिला पुरुष अस्पताल से मनोचिकित्सक डॉ अखिलेश शुक्ला द्वारा कैंप में मरीजों को देखा गया।













