एपीएस न्यूज संवाददाता–रफी अहमद
गोला गोकर्णनाथ खीरी। गोला तहसील क्षेत्र में उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत खीरी जनपद में अवैध शराब के खिलाफ सख्त रविवार लगभग 2:30 बजे कार्रवाई की गई। जिला आबकारी अधिकारी खीरी के नेतृत्व में तहसील गोला के क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मन्हरिया एवं पडरिया तिलकापुर में संयुक्त टीम ने दबिश दी। इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक अविनाश रावत व पुलिस उप निरीक्षक सचिन कुमार शामिल रहे। दबिश के दौरान टीम ने मौके से करीब 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की, साथ ही लगभग 150 किलोग्राम लहन अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। आबकारी टीम ने संबंधित आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण व बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।













