एपीएस न्यूज–ब्यूरो रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी। होटल एलीट इन में कनोडिया ग्रुप कंक्रीट गोल्ड सीमेंट के सेल्स प्रमोटर विराज एसोसिएट द्वारा आयोजित होली रंगोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ। इस विशेष आयोजन में कंपनी से जुड़े डीलर रिटेलर बंधुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत संबोधन के साथ हुआ, जिसमें प्रबंधन टीम ने सभी को होली की शुभकामनाएँ देते हुए संगठन में एकता, सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने का संदेश दिया। इसके पश्चात रंगोत्सव प्रारंभ हुआ, जहाँ सभी ने प्राकृतिक गुलाल के साथ सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली खेली। पारंपरिक होली गीतों और ढोल की थाप पर कर्मचारी झूमते नजर आए, जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया। आए हुए सभी बंधुओं को कंपनी की तरफ से होली का उपहार देकर सम्मानित किया गया। समापन के अवसर पर कंपनी प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन हम सबके बीच पारस्परिक संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ कार्यस्थल पर सकारात्मक और प्रेरणादायी वातावरण निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर रिजनेल हेड मैनेजर आशीष तिवारी, एरिया टेक्निकल मैनेजर आलोक चौबे, सेल्स अधिकारी विजय जोशी, टेक्निकल अधिकारी जय गोपाल बाजपेई, रोहित मोदनवाल,सेल्स प्रमोटर हरिशंकर वर्मा,सहित जिला लखीमपुर खीरी के डीलर एवं रिटेलर व समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।













