एपीएस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट– अनुराग पटेल
गोला गोकर्णनाथ खीरी। क्षेत्र के ग्राम रसूल पनाह स्थित श्री सिद्ध पीठ आश्रम में मानवता और सेवा की एक अनुपम तस्वीर देखने को मिली। आश्रम के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह समारोह में नगर के प्रसिद्ध सनशाइन हॉस्पिटल के संचालक और भाजपा नेता डॉ. कौशल वर्मा ने दरियादिली दिखाते हुए बेटियों के नए जीवन की शुरुआत के लिए दान-दहेज की सामग्री भेंट की।कथा के समापन पर हुआ शुभ मंगल।आश्रम में पिछले एक सप्ताह से चल रही श्री राम कथा के भव्य समापन पर आठ कन्याओं का विवाह और विशाल भोज भंडारा आयोजित किया गया। इस पुनीत अवसर पर डॉ. कौशल वर्मा ने विशेष रूप से हाथ बढ़ाते हुए एक कन्या के लिए बेड, गद्दे, बड़ा बॉक्स (ट्रंक) और बर्तन समेत घरेलू उपयोग का तमाम जरूरी सामान प्रदान किया। सहयोग से संवरता है भविष्य समारोह के दौरान भावुक होते हुए डॉ. कौशल वर्मा ने कहा, “जब आठ बेटियां एक साथ अपने नए जीवन की दहलीज पर खड़ी थीं, उस समय उन परिवारों के साथ खड़ा होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। बेटी का विवाह केवल एक रस्म नहीं, बल्कि विश्वास और संस्कारों का उत्सव है। जब पूरा समाज एक साथ खड़ा होता है, तभी हर बिटिया का भविष्य उज्जवल बनता है। इस सेवा कार्य के दौरान डॉ. कौशल वर्मा के साथ अनुज प्रताप सिंह (इंजीनियर), अभिषेक वर्मा, आशीष वर्मा, सुमित वर्मा, अविनाश गुप्ता, नीरज और सचिन समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। क्षेत्र के लोगों ने डॉ. कौशल के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता का बेहतरीन उदाहरण बताया है।













