होम्योपैथिक मेडिकल कैंप 140 से ज्यादा लोगों ने उठाया लाभ, अकबर वेलफेयर फाउंडेशन ने फ्री में बांटी दवाएं

एपीएस न्यूज संवाददाता– इमरान मंसूरी

मोहम्मदी खीरी। नगर के जामा मस्जिद के निकट मुनक्के मास्टर के घर के पास अकबर वेलफेयर फाउंडेशन की तरफ से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया स्वास्थ्य शिविर में 140 से ज्यादा मरीजों का पंजीकरण किया गया। इनमें नियमित बीमारियों (सामान्य सर्दी, बुखार) के साथ-साथ गंभीर और पुरानी बीमारियों पीड़ित मरीज भी शामिल थे। मरीजों को निःशुल्क दवाएं और परामर्श प्रदान किया गया।अकबर वेलफेयर फाउंडेशन का उद्देश्य उन लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, जो इसके लिए सक्षम नहीं हैं। यदि समय पर इलाज मिले तो न केवल जान बचाई जा सकती है, बल्कि परिवारों की आय का एक बड़ा हिस्सा भी सुरक्षित किया जा सकता है। कोई भी बीमारी की चपेट में ना आए। इस मौके पर डॉ फरहान, डॉ अल्वीना, डॉ रुकैया सहित और भी गणमान्य लोग मौजूद रहे डॉक्टरों ने कहा चिकित्सकीय सेवा का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं।अकबर वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोगी उबैद अख्तर ने बताया कि हमारा निरंतर यही प्रयास रहेगा कि कोई भी इलाज से वंचित न रह जाए। इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों को हर जरूरत मंद तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य रहेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!