एपीएस न्यूज संवाददाता
लखीमपुर खीरी। जनपद के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के ग्राम सभा बड़ागांव में डॉ० भीमराव अंबेडकर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 4 का समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश भार्गव 140 श्रीनगर विधानसभा के द्वारा किया गया। टूर्नामेंट में मौजूद खिलाड़ियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजेश ने कहा कि खेल कूद मानव जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण है। क्योंकि खेल कूद से आपसी भाईचारा पैदा होता है। और इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। और स्वस्थ रहना बहुत ही जरूरी है निश्चित तौर पर उसके साथ साथ में गांव के युवाओं में ऐसी प्रतिभाएं होती है। जो इस गांव में इस तरह का आयोजन करके उनको अपनी प्रतिभाओं को निखारने का अच्छा मौका मिलेगा। गांव से निकलकर लोग ऊंचाइयों तक पहुंचने का काम करेंगे। भार्गव ने बताया कि मैं ऐसे तमाम खिलाड़ियों के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करता हूं। जो साथी मेरे गांव से निकलकर जिला स्तर, प्रदेश स्तर व राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़े। उदघाटन का समारोह संचालन डॉ० भीमराव अंबेडकर क्रिकेट टूर्नामेंट अध्यक्ष अनीश मंसूरी व कोषाध्यक्ष सलमान ने किया व साथ ही कलीम अहमद जिला सचिव समाजवादी युवजन सभा, अरशद शेख, कुलदीप सिंह, जावेद खान व गांव के तमाम संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।













