झपकी आने से डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलटी कार

एपीएस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट–अनुराग पटेल 

उचौलिया खीरी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर उचौलिया कस्बे और गुरुद्वारा अड्डे के बीच एक भीषण सड़क हादसा होने से बाल-बाल बच गया। एक अनियंत्रित कार अचानक डिवाइडर से टकराकर हाईवे के बीचों-बीच औंधे मुंह पलट गई। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, सामाजिक संस्था सेवा का जुनून टीम व ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मोर्चा संभाला। नींद की झपकी बनी हादसे का कारण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी गति में थी। उचौलिया कस्बे और गुरुद्वारा अड्डे के बीच अचानक चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे वह वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित कार रफ्तार में डिवाइडर से जा टकराई और जोरदार झटके के साथ हाईवे पर ही पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क पर पूरी तरह उल्टी हो गई, जिससे कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। देवदूत बनकर पहुंचे मददगार, तुरंत सीधी कराई कार हादसे के फौरन बाद मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने बिना वक्त गंवाए कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसी बीच घटना की जानकारी मिलते ही उचौलिया थाना पुलिस और क्षेत्र में समाजसेवा के लिए समर्पित ‘सेवा का जुनून’ की टीम राहत सामग्री और उपकरणों के साथ मौके पर पहुंच गई। सराहनीय प्रयास द्वारा पुलिस व ‘सेवा का जुनून’ के सदस्यों और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से भारी मशक्कत कर सबसे पहले पलटी हुई कार को सीधा किया।ट्रैक्टर की मदद से हटाया जाम, हाईवे कराया गया सुचारू रूप से चालू कार सीधी होने के बाद भी वह बीच हाईवे पर खड़ी थी, जिससे अन्य वाहनों के टकराने का खतरा बना हुआ था। पुलिस और मददगारों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत एक ट्रैक्टर का इंतजाम किया। ट्रैक्टर की मदद से क्षतिग्रस्त कार को खींचकर हाईवे के किनारे (साइड में) लगवाया गया। इसके बाद हाईवे पर बिखरा मलबा साफ कर यातायात को पूरी तरह सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया।स्थानीय प्रशासन और राहगीरों ने उचौलिया पुलिस, ‘सेवा का जुनून’ संस्था और मददगार ग्रामीणों की इस त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की है, जिनकी सजगता से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इंस्पेक्टर उचौलिया गोपाल नारायण सिंह ने की अपील कि हाईवे पर सफर के दौरान नींद या थकान महसूस होने पर वाहन को किनारे रोककर कुछ देर आराम अवश्य करें। आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!