ग्रामीण विकास में तेजी, जहानपुर से बाईपास तक बनेगी नई सड़क, गोला विधायक अमन गिरी ने किया भूमि पूजन 

एपीएस न्यूज संवाददाता– रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निरंतर विकास की ओर अग्रसर ग्राम पंचायत गोला देहात। जनपद लखीमपुर खीरी के विकास खंड (ब्लॉक) कुम्भी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गोला देहात जिसके ग्राम प्रधान राजेश गिरी एडवोकेट है जिनका निरंतर प्रयास अपनी ग्राम सभा में विकास कार्य करने के लिए सदैव प्रयासरत एवं तत्पर रहते हैं इसी कड़ी में गोला देहात ग्राम सभा ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। ग्राम पंचायत गोला देहात के ग्राम जहानपुर से मुख्य बाईपास तक होने वाले सड़क निर्माण कार्य का भव्य शुभारंभ किया गया। इस महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना का भूमि पूजन स्थानीय विधायक अमन गिरि के कर-कमलों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। यह सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र के चौमुखी विकास, सुगम आवागमन और ग्रामीणों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण और मील का पत्थर साबित होगा। भूमि पूजन के उपरांत ग्रामीणों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व, जन-कल्याणकारी आशीर्वाद एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के निरंतर प्रयासों से क्षेत्र की ग्राम पंचायतें आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। जहानपुर से बाईपास तक बनने वाली यह सड़क न केवल ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करेगी, बल्कि इससे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी। गड्ढामुक्त और सुदृढ़ सड़कों के संकल्प के तहत इस मार्ग के बन जाने से राहगीरों और किसानों को अपने कृषि उत्पादों को मंडी तक ले जाने में बेहद सुगमता होगी। इस विकास कार्य के शुभारंभ के शुभ अवसर पर गोला देहात ग्राम प्रधान राजेश गिरी एडवोकेट के साथ क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों, विजेंद्र गिरि, ललित वर्मा, व्योमकेश गिरि, श्रीराम शुक्ला, शिवबालक, बबलू, लाल बिहारी, कुंदन लाल, महेंद्र पाठक, अनीता शर्मा, नानक चंद्र वर्मा, आनंद सोनी, पंकज तिवारी, रक्षपाल, सुरेश, बबलू जायसवाल, रिंकू वर्मा, छोटू, अरविंद राज, मुकेश आनंद। कार्य को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के लिए जिम्मेदार जूनियर इंजीनियर (जेई) मनीष गिरि भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।इनके साथ ही भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और मातृशक्ति उपस्थित रही, जिन्होंने विकास कार्य की शुरुआत होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और विधायक अमन गिरि का आभार जताया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!